ओपन हार्ट सर्जरी के बाद वे आपको कब तक बेहोश रखते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 15:32

ओपन हार्ट सर्जरी को जेनेरल एनेस्थीसिया के प्रभाव में किया जाता है। इसलिए मरीज को इस प्रक्रिया के दौरान दर्द नहीं होता है, लेकिन एनेस्थीसिया के बाद सीने में दर्द हो सकता है। चूँकि यह एक बड़ी सर्जरी, इसलिए रिकवरी के दौरान जोखिम का खतरा भी होते है। सर्जरी के बाद किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाहिए ताकि वे उचित उपाय से आपकी समस्या को दूर कर सकें।

सबसे पहले मरीज को एनेस्थीसिया देना जिससे मरीज बेहोश हो जाता है। इससे सर्जरी के दौरान मरीज को जरा भी दर्द या दूसरी परेशानियां नहीं होती है और डॉक्टर सर्जरी को आराम से पूरा करते हैं।
एनेस्थीसिया देने के बाद, छाती पर 8-10 इंच का चीरा लगाना और मरीज के ब्रेस्टबोन को हटाकर पूरे दिल को देखना
जब दिल पूरी तरह से दिखने लगे तो लंग बायपास मशीन से जोड़ना
लंग को बायपास से जोड़ने के बाद, स्वस्थ नस और आर्टरी की मदद से अवरुद्ध धमनी (Blocked Artery) के लिए रास्ता बनाना
अवरुद्ध धमनी के लिए रास्ता बनाने के बाद, ब्रेस्टबोन को वापस स्टिच करके लगाए गए चीरा को बंद करना

ओपन हार्ट सर्जरी खत्म होने के बाद मरीज की छाती में 2-3 ट्यूब लगे होते हैं जिससे फ्लूइड बाहर निकलता है। इसके अलावा, मरीज को इंट्रावेनस ट्यूब भी लगी होती है जिससे उन्हें आवश्यक पोषक पहुंचाए जाते हैं। साथ ही, कैथिटर भी लगा होता है जिससे मरीज आसानी से यूरिन पास कर पाता है।

ओपन हार्ट सर्जरी खत्म होने के बाद, मरीज को कुछ 5-7 दिनों तक आईसीयू में रखा जाता है। उसके बाद, उन्हें रेगुलर केयर में और फिर बाद में सभी रिपोर्ट्स नार्मल होने के बाद दवाएं और दिशा-निर्देशों के साथ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info